फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal nurse death case: Crime scene recreated, hospital operator and two compounders jailed

संभल नर्स माैत मामला: क्राइम सीन रीक्रिएट... छत से फेंका गया पुतला, अस्पताल संचालक और दो कंपाउंडरों को जेल

Sat, 12 Apr 2025 10:17 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

असमोली के निजी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेषज्ञों के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। इस मामले में अस्पताल संचालक और दो कंपाउंडरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतका के परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal nurse death case: Crime scene recreated, hospital operator and two compounders jailed
नर्स माैत मामले की जांच करती टीम - फोटो : संभल

विस्तार

असमोली गांव स्थित एक निजी अस्पताल में हुई नर्स की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेषज्ञों के साथ अस्पताल में क्राइम सीन री क्रिएट कराया। सीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। क्राइम सीन के री क्रिएट होने से मौत की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


हत्या की यह घटना 11 मार्च की रात में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो कंपाउंडर गांव रामनगर निवासी रियाज और परियावली निवासी जीशान के साथ अस्पताल संचालक डॉ. सुभाष पाल के खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


कंपाउंडरों ने पुलिस को बताया था कि 11 मार्च की रात सभी ग्राउंड फ्लोर में बने कमरे में बैठकर बातें कर रहे थे, इसी दौरान नर्स और जीशान के बीच बहस हुई। इस पर रियाज ने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। नर्स अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी भी छत पर पहुंच गए और छत से गिराकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन क्षेत्र के निजी अस्पताल में पांच माह से स्टाफ नर्स के तौर पर काम करती थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जब उन्हें बुलाया गया था तो उनकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उन्होंने बहन को अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आशंका है अस्पताल संचालक व कंपाउंडरों ने दुष्कर्म के बाद बहन को दो मंजिला इमारत से फेंककर हत्या की। मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए ही शुक्रवार को क्राइम सीन स्पेशलिस्ट की फील्ड यूनिट टीम ने क्राइम सीन को री क्रिएट किया। उन्होंने नर्स के पुतले को ऊपर से नीचे गिराया। ताकि यह पता लगाया जा सके कि नर्स की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की। टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी और अध्ययन के बाद यह सौंपी जाएगी। 

अस्पताल में हुई नर्स की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम सीन री क्रिएट कराया गया है। जल्द ही हकीकत सामने आएगी। इस बीच, आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। - कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed