फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal News ramveer relative beg to show his face once

Sambhal News: एंबुलेंस के पीछे दौड़ते रहे रामवीर के परिजन, बोले- एक बार तो चेहरा दिखा दो...

Sat, 18 Mar 2023 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Mar 2023 05:39 PM IST
सार

मलबे में दिखने के बाद रेस्क्यू टीम ने रामवीर के ऊपर से आलू की बोरियों को हटाना शुरू किया। करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद आलू की बोरियों से बाहर निकालकर रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से रामवीर के शव को एबुलेंस तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Sambhal News ramveer relative beg to show his face once
विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी में जहां रामवीर की तलाश में परिजन मुख्य द्वार पर आंखें गड़ाए बैठे थे। वहीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत दमकल की टीमें रामवीर की तलाश कर रही थीं। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी आलू की बोरियों के नीचे दबे हुए श्रमिकों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


वहीं शाम चार बजे करीब जैसे ही आलू की बोरियों के नीचे दबा एक मजदूर दिखाई दिया, रेस्क्यू टीम ने उसके आसपास से मलबा हटाया। मजदूर मृत अवस्था में था। वहीं अपनों की तलाश में पास खड़े परिजनों ने मृतक मजदूर की पहचान रामवीर पुत्र राजेंद्र निवासी गांव एंतोल थाना चंदौसी के रूप में की।
विज्ञापन


मलबे में दिखने के बाद रेस्क्यू टीम ने रामवीर के ऊपर से आलू की बोरियों को हटाना शुरू किया। करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद आलू की बोरियों से बाहर निकालकर रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से रामवीर के शव को एबुलेंस तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रामवीर का शव देखकर परिजन बिलख पड़े और रामवीर का चेहरा देखने के लिए मुख्यद्वार तक एंबुलेंस के पीछे दौड़े। बाद में चिकित्सा टीम ने एंबुलेंस का दरवाजा खोलकर परिजनों को रामवीर का चेहरा दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed