फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Mosque's minaret collapses with a blast, constructed illegally, VIDEO

Sambhal: धमाके के साथ धराशायी हुई मस्जिद की मीनार, अवैध तरीके से पालिका की जमीन पर की गई थी तैयार, VIDEO

Tue, 24 Jun 2025 08:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

चंदाैसी के लक्ष्मणगंज क्षेत्र में नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। मस्जिद की मीनार को खींचकर गिराया गया, जिससे धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। मस्जिद के पास बनी चार दुकानों को खाली करने के लिए कुछ दिन की मोहलत दी गई है। 

विज्ञापन
Sambhal: Mosque's minaret collapses with a blast, constructed illegally, VIDEO
चंदाैसी की मस्जिद को करवाया गया धवस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान हाइड्रा से मस्जिद की मीनार को खींच कर धमाके साथ धराशायी कर दिया। वहीं मस्जिद के पास ही बनी चार दुकानों को खाली कर ध्वस्त करने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन खुद ही जेसीबी से दुकानों को ध्वस्त कराएगा। लक्ष्मणगंज में पालिका की साढ़े छह बीघा भूमि पर 34 मकानों समेत रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद समेत दुकानें अवैध रूप से बना ली गई थीं। मकान में रह रहे लोगों पर बैनामे भी हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने मकान स्वामियों को 15 दिन में मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया है। मस्जिद कमेटी कागजात नहीं दिखा सकी। जिससे पिछले सप्ताह प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद कमेटी ने खुद ही मस्जिद को ध्वस्त करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर प्रशासन ने अनुमति दे दी। पिछले पांच दिन से कमेटी मस्जिद को ध्वस्त नहीं कर सकी। सोमवार को मस्जिद की मीनार को ध्वस्त करने के लिए मस्जिद कमेटी की ओर से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई थी लेकिन मीनार समेत मस्जिद का कुछ हिस्सा ध्वस्त नहीं किया जा सका।

मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी पालिका टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाइड्रा बुला कर मस्जिद की मीनार समेत अन्य हिस्से को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान धमाके के साथ खाली स्थान पर मस्जिद की मीनार गिरी तो लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। भीड़ लग गई।


पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को मस्जिद कमेटी ने खुद ध्वस्त करने के लिए समय मांगा था लेकिन कमेटी मस्जिद को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर सकी। समय सीमा निकलने पर मस्जिद के बाकी हिस्से को भी ध्वस्त करा दिया गया है। वहीं बाहर बनी चार दुकानों को भी खाली कर ध्वस्त करने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।- विनय कुमार मिश्रा, एसडीएम चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed