{"_id":"651273409c12a257300468a4","slug":"sambhal-moradabad-police-arrested-bjp-worker-meenakshi-for-kidnapping-of-a-minor-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: नाबालिग लड़की के अपहरण में भाई के साथ शामिल थी भाजपा पदाधिकारी, मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: नाबालिग लड़की के अपहरण में भाई के साथ शामिल थी भाजपा पदाधिकारी, मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 26 Sep 2023 11:32 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:32 AM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि एक नाबाबिग के अपहरण मामले में भाई के साथ भाजपा पदाधिकारी मीनाक्षी सागर आरोपी थी। उनके खिलाफ लंबे समय से वारंट जारी हो रहे थे। बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
अपहरण करने में शामिल आरोपी मीनाक्षी सागर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई के साथ नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित चल रही भाजपा की जिलामंत्री मीनाक्षी सागर को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारंट जारी होने पर भी न्यायालय में पेश न होने पर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में पार्टी की छवि को देखते जिलाध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान, संगठन को भेजने की बात कही है। चंदौसी के आवास विकास कॉलोनी मयूर विहार काॅलोनी निवासी मीनाक्षी सागर भाजपा की जिला मंत्री है और एक डिग्री कॉलेज में संविदा पर प्रवक्ता है।
विज्ञापन
रविवार को मुरादाबाद पुलिस उसके आवास पर आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मीनाक्षी सागर के भाई ने 2006 में मुरादाबाद से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किया था। इस प्रकरण में मीनाक्षी सागर भी अपने भाई के साथ थी।
विज्ञापन
उसी की मदद से किशोरी को अगवा किया गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने मुख्य रूप से मीनाक्षी सागर, उसके भाई व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की सुनवाई मुरादाबाद न्यायालय में चल रही थी। न्यायालय में पेश होने के लिए कई बार उसे नोटिस जारी हुआ।
इसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुए पर भाजपा पदाधिकारी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया। न्यायालय के आदेश की अवहेलना में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए।
इस प्रकरण में रविवार को चंदौसी पहुंची पुलिस मुरादाबाद पुलिस को मीनाक्षी सागर आवास विकास के मयूर विहार स्थित अपने आवास पर ही मिल गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया।
पार्टी से छिन सकता है पद
किशोरी के अपहरण प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने उसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजने की बात कही है। पदाधिकारी बोले, इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ेगा। उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।