फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Missing teachers found seven days ago

Sambhal : सात दिन पहले लापता हुई शिक्षिकाएं मिलीं, पकड़ी साथ रहने की जिद, समलैंगिक संबंधों की चर्चा

Sat, 15 Oct 2022 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 01:01 AM IST
सार

Sambhal: सात दिन पहले लापता हुईं दो युवतियां शुक्रवार को कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए घर से नौकरी की तलाश में गई थीं। जब परिजनों ने युवतियों को घर ले जाने की बात कही तो वह साथ रहने की जिद करने लगीं।

विज्ञापन
Sambhal: Missing teachers found seven days ago
demo pic... - फोटो : self

विस्तार

सात दिन पहले लापता हुईं दो युवतियां शुक्रवार को कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए घर से नौकरी की तलाश में गई थीं। जब परिजनों ने युवतियों को घर ले जाने की बात कही तो वह साथ रहने की जिद करने लगीं। पुलिस और परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह साथ रहने की जिद कर रही हैं।दोनों युवतियां अलग-अलग समुदाय से हैं। अब चर्चा समलैंगिक संबंधों की चल रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी दो युवतियां एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। बीते सात दिन पहले दोनों युवतियां स्कूल में प्रधानाध्यापक से तबीयत खराब होने का बहाना
विज्ञापन

बनाकर लापता हो गईं थीं। स्कूल से युवतियां घर नहीं पहुंची, तो परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया। फोन बंद होने पर परिवार वाले स्कूल पहुंचे, तो बताया गया कि वह तो तबीयत खराब होने की बात कहकर काफी समय पहले जा चुकी हैं। परिवार वालों को चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर उधर तलाशा लेकिन दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को दोनों लौटीं तो साथ रहने की बात कही। जिसे सुनकर परिजन हैरान हो गए। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि दोनों युवतियों खुद लौट आई हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि वह दिल्ली नौकरी की तलाश में गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed