{"_id":"62663b3e0b87161c9058f460","slug":"sambhal-man-brutally-beaten-to-death-tied-hand-dead-body-found-on-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बुरी तरह से पिटाई के बाद राजमिस्त्री की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला हाथ बंधा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बुरी तरह से पिटाई के बाद राजमिस्त्री की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला हाथ बंधा शव
Mon, 25 Apr 2022 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:40 AM IST
सार
सोमवार की सुबह राजमिस्त्री का शव चंदौसी में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। बहनोई की मानें, तो मृतक नशा भी करता था। आसपास के लोगों से झगड़ा भी होता रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के चंदौसी में प्रेमनगर से कुछ आगे राजमिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रस्सी से हाथ बंधे थे। राजमिस्त्री की पिटाई के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक बहजोई के नई बस्ती का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
चंदौसी के गांव मौलागढ़ के कुछ लोग सोमवार की सुबह जंगल जा रहे थे। गांव अजीमगंज की ओर चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा दिखाई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। पतली रस्सी से हाथ बंधे थे।
विज्ञापन
मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बहजोई के नई बस्ती निवासी विनोद कुमार (32) के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के बहनोई सौराज सिंह ने बताया कि मृतक विनोद के पड़ोस में रविवार की रात एक लड़की की बरात आई थी। रात करीब दस बजे मृतक अपने पिता से मिलकर कन्यादान के पैसे देकर आया था, इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह उसका शव चंदौसी में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। बहनोई की मानें, तो मृतक नशा भी करता था। आसपास के लोगों से झगड़ा भी होता रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की हत्या की गई है। अभी परिजनों की तहरीर नहीं मिली। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।-आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी।