फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Magic overturns due tire burst highway, 14 people injured, barely taken to hospital

Sambhal: हाईवे पर टायर फटने से मैजिक अनियंत्रित होकर पलटा, 14 लोग घायल, बमुश्किल पहुंचाए गए अस्पताल

Sat, 02 Dec 2023 05:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:54 PM IST
सार

गुन्नौर से अलीगढ़ जा रहे मैजिक का टायर फटने के बाद सभी लोग सड़क पर जा गिरे। इससे वह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Sambhal: Magic overturns due tire burst highway, 14 people injured, barely taken to hospital
गुन्नौर में हुए सड़क हादसे में 14 लोग जख्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुन्नौर में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नरौरा रोड स्थित काली मंदिर के पास मैजिक का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 14 लोग चोटिल हो गए। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। संभल जनपद के थाना रजपुरा के गांव बहट रसूलपुर निवासी निहाल सिंह की रिश्तेदारी अलीगढ़ के थाना दादों के गांव रनमोचना में है।

विज्ञापन


वहां रिश्तेदार का निधन हो गया था। निहाल सिंह अपने परिवार व आस पड़ोस के लोगों के साथ मैजिक में सवार होकर गांव रनमोचना जा रहे थे। नरौरा रोड पर स्थित काली मंदिर के नजदीक मैजिक का पिछला टायर पंक्चर हो गया। अनियंत्रित होकर मैजिक हाईवे पर ग्रिल से टकरा गया और पलट गया।
विज्ञापन


उसमें 18 लोग सवार थे। हादसे में 14 लोग चोटिल हो गए। सूचना पर एसआई विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी व एक टेंपो की सहायता से सीएचसी ले गए। उपचार कर सभी को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए चोटिल

हादसे में गांव बहट रसूलपुर निवासी माया (50)पत्नी पौशाकी, मोहर काली (50) पत्नी आराम सिंह, पुष्पा (45)पत्नी ज्वाला सिंह, निर्दोष (35)पत्नी दिनेश, क्रांति (35) पत्नी रवि, ज्वाला सिंह (45), आरती (45) पत्नी पप्पू, दीपक(25), प्रेमवीर (30), रश्मि (25) पत्नी उमेश, रिंकू (25), श्रीवती (40) पत्नी निहाल सिंह, निहाल सिंह (40), थाना कैलादेवी के गांव रदमपुर निवासी दिनेश कुमार चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed