Sambhal Lok Sabha seat: आधी आबादी रहेगी गेम चेंजर, महिलाओं का इस सीट पर बराबर दखल, नजर अंदाज करना पड़ेगा भारी
संभल लोकसभा सीट पर महिला मतदाता गेम चेंजर साबित होंगी। इस चुनाव में किसी भी दल को आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा। जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर 882282 महिला मतदाता हैं।
विस्तार
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी दल अपनी अपनी तैयारियों में लगे हैं। कोई प्रत्याशी बनने की आस लिए घूम रहा है और कोई प्रत्याशी बन गया है तो समीकरण जोड़ रहा है, लेकिन इस सब के बीच इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी भी दल को आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा।
क्योंकि चुनाव में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। संभल लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें संभल, चंदौसी, असमोली, बिलारी और कुंदरकी। इन सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में 882282 महिला मतदाता हैं। जबकि कुल मतदाता 1892360 हैं।
आबादी आबादी इस बार निर्णायक भूमिका में हैं। इन महिला मतदाताओं का रूझान ही इस बार के चुनाव में किसी भी प्रत्याशी का सदन का रास्ता तय करेगा। कहा जाए तो इस बार इन महिला मतदाताओं को नजर अंदाज करना भारी पड़ेगा।
चंदौसी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा महिला मतदाता
संभल लोकसभा क्षेत्र की पांच में से चंदौसी विधानसभा ऐसी है जहां सबसे ज्यादा महिला मतदाता हैं। 183072 महिला मतदाता चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में हैं। वहीं सबसे कम महिला मतदाता 167395 बिलारी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
इन महिला मतदाताओं का रुझान किसी भी प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करेगा। हालांकि मतदान कितने प्रतिशत महिलाएं करने जाती हैं यह भी देखने वाली बात होगी। संयोग है कि चंदौसी से विधायक भी महिला (गुलाबदेवी) हैं। वह प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री भी हैं।
संभल लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाता
विधानसभा क्षेत्र महिला मतदाता
कुंदरकी 182912
बिलारी 167395
चंदौसी 183072
असमोली 175953
संभल 172950