फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal jama masjid case High alert in Sambhal today due to court hearing and Friday prayers

Sambhal: आज कोर्ट में सुनवाई और जुमे की नमाज को लेकर संभल में हाई अलर्ट, जामा मस्जिद के नजदीक फोर्स का पहरा

Fri, 29 Nov 2024 02:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Nov 2024 02:10 AM IST
सार

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटगर्बी में बवाल हो गया था। पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। इस बवाल में पांच की मौत हो गई और 19 पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हुए थे। इस मामले की शुक्रवार को न्यायालय में सुनवाई है।

विज्ञापन
Sambhal jama masjid case High alert in Sambhal today due to court hearing and Friday prayers
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के संबंध में शुक्रवार यानि आज चंदौसी स्थित न्यायालय में पहली सुनवाई होनी है। वहीं जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभल नगर में सीडीओ समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

दरअसल, 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटगर्बी में बवाल हो गया था। पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। इस बवाल में पांच की मौत हो गई और 19 पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हुए थे। इस मामले की शुक्रवार को न्यायालय में सुनवाई है और इधर, जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जानी है, इसको लेकर जिले का प्रशासन हाईअलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एडीएम न्यायिक सुशील चौबे समेत कई जिले के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट बनाकर चिन्हित 18 स्थानों पर तैनात किया है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि नमाज के समय जामा मस्जिद की ओर पांच व्यक्तियों से अधिक का कोई समूह जाता मिले तो उसको रोका जाए और धारा 163 से अवगत कराया जाए। अनावश्यक परेशान न करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जामा मस्जिद के नजदीक फोर्स का रहेगा पहरा, अधिकारियों का रहेगा डेरा
संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा को जामा मस्जिद के 200 मीटर के आसपास प्रभारी बनाकर तैनात किया गया है। इनके साथ डीएसओ शिवि गर्ग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडे, नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर, उदयवीर सिंह और ईओ मणिभूषण तिवारी मौजूद रहेंगे। पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवान और पुलिस के अधिकारी भी लगाए गए हैं।

जहां हुआ बवाल, उस इलाके में रहेंगे एडीएम न्यायिक
24 नवंबर को जहां बवाल हुआ था, उस इलाके में सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक सुशील चौबे संभालेंगे। उनके साथ नायब तहसीलदार अनुज कुमार और पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता मौजूद रहेंगे। पुलिस का पहरा होने के साथ बैरिकेडिंग से सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। जामा मस्जिद की ओर वाहन से नहीं जाया जाएगा, जो भी नमाज होंगे वह पैदल ही जाएंगे।

इन जगहों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
चौधरी सराय में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक ज्ञान सिंह और बीडीओ पवांसा अजीत सिंह सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। चंदौसी चौराहे पर बंदोवस्त अधिकारी मातवर सिंह, डीपीआरओ उपेंद्र पांडे, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा और शंकर चौराहे पर सहायक डीपीआरओ चेतेंद्रपाल सिंह, एडीओ पवांसा अशोक त्यागी मुस्तैद रहेंगे। जबकि अंजुमन चौराहे की जिम्मेदारी डीआईओएस वेदराम, जिला आबकारी अधिकारी अनुपम सिंह को दी गई है। ईदगाह एवं गवां रोड मंडी समिति संभल पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी, एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय, मंडी सचिव मोहित फौजदार संभालेंगे।

आसपास के इलाके में भी तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
गुन्नौर के एसडीएम आनंद कटारिया जामा मस्जिद के पीछे साहनी वाले फाटक पर एबीएसए पोप सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी रजना यादव के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे। डाकखाना पर एक्सईएन पीब्डल्यूडी सुनील प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह की तैनाती की गई है। अनार वाली मस्जिद पर सुरेंद्र सिंह सहायक श्रमायुक्त और श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद शर्मा मौजूद रहेंगे।

हिंदूपुरा खेड़ा में भी तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
बवाल में हिंदूपुरा खेड़ा के युवक की जान चली गई थी। इस इलाके की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी राम आशीष, बीडीओ असमोली रिजवान हुसैन और एडीओ पंचायत सुनील कुमार को दी गई है। इसके अलावा सरायतरीन चौकी पर भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, एक्सईएन जल निगम शहरी आकाश त्यागी, बीएसए अलका शर्मा, एबीएसए बहजोई विनोद कुमार को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed