फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Jama Masjid case:court commissioner said-Survey report will be presented in the first week of January

संभल जामा मस्जिद केस: सर्वे रिपोर्ट जनवरी के पहले सप्ताह में होगी पेश, कोर्ट कमिश्नर बोले- हम पूरी तरह तैयार

Tue, 24 Dec 2024 08:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 08:01 PM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर कोर्ट कमिश्नर की सर्वे रिपोर्ट लगभग तैयार है। इसे जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में सील बंद लिफाफे में न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid case:court commissioner said-Survey report will be presented in the first week of January
चंदौसी कोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के मामले में कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में न्यायालय में बंद लिफाफे में सर्वे रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन


संभवता दो या तीन जनवरी में सर्वे रिपोर्ट दाखिल कर कर दी जाएगी। बता दें कि 19 नवंबर को न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल की अदालत में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी और हरिशंकर जैन समेत आठ वादकारियों ने वाद दायर किया था।
विज्ञापन


न्यायालय ने उसी दिन अधिवक्ता रमेश सिंह राघव को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था और सर्वे करने के आदेश दिए थे। कोर्ट कमिश्नर ने कड़ी सुरक्षा व जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 नवंबर को वह डीएम व एसपी की सुरक्षा में दोबारा सर्वे करने पहुंचे तो बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद 29 नवंबर को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी।

जिसमें न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर को सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दस दिन का समय दे दिया था। इसके बाद नौ दिसंबर को सील बंद लिफाफे में सर्वे रिपोर्ट दाखिल की जानी थी। कोर्ट कमिश्नर ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए सर्वे रिपोर्ट तैयार न होने की बात कहते हुए समय की मांग की थी।

वहीं जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील वारसी ने समय मांगने को लेकर आपत्ति दाखिल कर दी थी। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने बताया कि मंगलवार को न्यायालय एक सप्ताह के लिए बंद हो रहे हैं।


एक जनवरी को न्यायालय में कार्य होगा। सर्वे रिपोर्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है। संभवता दो या तीन जनवरी 2025 को सील बंद लिफाफे में सर्वे रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed