फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Holidays extended in schools up to class eight, now schools will open on June 24

Sambhal: कक्षा आठ तक के विद्यालयों में बढ़ा अवकाश, अब 24 जून को खुलेंगे स्कूल, कक्षाएं 28 से लगेंगी

Mon, 17 Jun 2024 06:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 06:43 PM IST
सार

भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। अब 24 जून को स्कूल खुलेंगे जबकि कक्षाएं 28 से शुरू होंगी। पहले यह अवकाश 15 जून तक घोषित था।

विज्ञापन
Sambhal: Holidays extended in schools up to class eight, now schools will open on June 24
मुरादाबाद में नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 28 जून से चलेंगी। पहले यह अवकाश 15 जून तक घोषित था।

विज्ञापन


बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि 25 जून से शिक्षक, शिक्षिका, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7.30 बजे से अपराह्न 1.30 तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। छात्र-छात्रा 28 जून से विद्यालय आएंगे और सुबह 7.30 बजे से 10 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


पहली जुलाई 2024 से विद्यालयों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुबह 7.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक शैक्षिक कार्य होगा। बताया कि 25 जून से 30 जून तक विद्यालयों में साफ-सफाई एवं स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में नामांकन बढ़ाए जाने के संबंध में अलग से विस्तृत निर्देश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए 22 जून तक करें आवेदन

आईएएस, पीसीएस व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को अब जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को जिले में ही निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ऐसे छात्र छात्राएं 22 जून तक अपने आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय बहजोई व राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पर जमा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को यूपीएससी, नीट, जेईई, आईआईटी समेत कई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जनपद में ही करवाई जाएगी।

इसके लिए बदायूं रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान चंदौसी को कोचिंग सेंटर बनाया गया है। जहां एक जुलाई से पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे छात्र छात्राएं जो अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेना चाहते हों।

वह अपने 10 वीं व 12 वीं और स्नातक की स्वप्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड, आय व जाति प्रमाणपत्र एवं दो फोटो के साथ प्रवेश फार्म राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान चंदौसी और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय बहजोई से प्राप्त कर सकते हैं।


आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून रखी गई है। प्रवेश संबंधी किसी भी अन्य जानकारी के लिए संजय कुमार पांडेय कोर्स कोऑर्डिनेटर के मोबाइल नंबर 7007631459 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार ने बताया कि आवेदन पत्रों के विवरण का काम शुरू हो गया है।

आवेदन पत्र 22 जून तक ही जमा हो सकेंगे। छात्र छात्राओं को आवेदन करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed