फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Government should pay attention to education and health, examination leakage should be stopped

संभल के युवा वोटर: शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दे सरकार, परीक्षा लीक होने से रोका जाए..रोजगार की व्यवस्था हो

Thu, 04 Apr 2024 01:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 01:37 PM IST
सार

संभल जिले के चंदौसी में लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला की सत्ता संग्राम टीम ने युवाओं से बात की। उन्होंने स्थानीय मुद्दों समेत रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को अहम बताया। कहा कि सासंद को लोगों के बीच रहना चाहिए।

विज्ञापन
Sambhal: Government should pay attention to education and health, examination leakage should be stopped
चंदौसी में अमर उजाला से बात करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की सत्ता का संग्राम शुरू हो चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला सत्ता संग्राम की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को संभल के चंदौसी में मॉडल लॉ कॉलेज के छात्रों से बात की। 

विज्ञापन


युवाओं ने स्थानीय, रोजगार, खेल, शिक्षा एवं किसानों से जुड़े कई मुद्दों को सामने रखा। विधि के छात्र ऋषभ कुमार ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए। गौरव ने कहा कि सरकार को रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। रोजगार नहीं होगा, तो विकास नहीं होगा।
विज्ञापन


युवा विकास करेगा तो देश तरक्की करेगा। अमन चौधरी ने कहा कि चंदौसी में रेलवे ब्रिज को जल्द मंजूरी मिलनी चाहिए। जिससे की लोगों को जाम से राहत मिल सके। फिजा ने कहा कि सरकार को नियमित भर्ती निकालनी चाहिए। शिवानी सैनी ने पेपर लीक होने के कारण युवाओं को आर्थिक तौर पर होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर देने वाले सेंटरों को नजदीक बनाना चाहिए। जिससे आने-जाने में परेशानी न हो। एक अन्य युवा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए। इससे वहां भर्ती होने वाले मरीजों को राहत मिलने के साथ उनका उपचार बेहतर तरीके से हो सके।

इमराना ने कहा कि इंटर कॉलेजों में संविदा पर रखे शिक्षकों का वेतनमान बढ़ाना चाहिए। एक युवा ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के आसपास फैक्टरी लगवानी चाहिए। इससे चंदौसी समेत अन्य लोगों को रोजगार मिलेगा। योगेश कुमार ने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं होनी चाहिए।


पंकज यादव, अनन्या रस्तोगी, प्रवीण शर्मा, योगेश कुमार, दीन दयाल, अमित कुमार, आज्ञा रस्तोगी, शहाना परवीन, नीतू, सचिन दयाल, अरविंद कुमार आदि ने भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं के दिखावे के मुद्दे उठाए। साथ ही योजनाओं के वास्तविक लाभ दिलाने की मांग की। जाति धर्म की राजनीति पर रोक लगाने की बात कही। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed