फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Friday prayers at Jama Masjid, extra force deployed on Bakrid

संभल में अलर्ट: जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज, बकरीद पर अतिरिक्त फोर्स तैनात, सत्यव्रत चाैकी से की गई निगरानी

Fri, 06 Jun 2025 08:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

बकरीद और जुमे की नमाज को लेकर संभल शहर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जामा मस्जिद समेत प्रमुख स्थानों पर भारी फोर्स, पीएसी और आरआरएफ तैनात की गई। एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ आलोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Sambhal: Friday prayers at Jama Masjid, extra force deployed on Bakrid
संभल जामा मस्जिद के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

जुमे की नमाज को लेकर शहर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात दिखाई दी। जामा मस्जिद पर पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद किए गए। सत्यव्रत पुलिस चौकी से भी निगरानी की गई। एसडीएम वंदना मिश्रा व सीओ आलोक कुमार सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उधर, बकरीद को लेकर जिले में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


नमाज के बाद फोर्स को हटाया गया। इसी तरह की चाकचौबंद व्यवस्था शहर के प्रमुख चौराहों पर की गई।एसपी ने बताया कि संभल शहर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। बवाल के बाद से लगातार निगरानी की जा रही है। हालांकि शहर में पूरी तरह शांति है। जुमे की नमाज को लेकर एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जाती है।
विज्ञापन


बताया कि लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की पुलिस द्वारा लगातार अपील की जा रही है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर टीम हर समय निगरानी करती है। यदि किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी हालात में खुले में न करें कुर्बानी
बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कलक्ट्रेट पर धर्मगुरुओं व अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएम ने अपील की कि किसी भी हालत में खुले में पशुओं की कुर्बानी न करें। भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। डीएम ने कहा कि त्योहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए। किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न होने दी जाए और कुर्बानी खुले में न होने पाए।

वहीं, त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि कुर्बानी का कार्य 7, 8 व 9 जून को दोपहर तीन बजे तक निपटा लें। डीएम ने कहा सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि बकरीद पर सड़क पर नमाज अदा न की जाए।

सभी पुलिस अधिकारी क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोई भी व्यक्ति कुर्बानी से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड व शेयर न करे। काजी अलाउद्दीन ने कहा कि बकरीद पर साफ सफाई व पानी आदि की व्यवस्था चौबंद रखने की मांग की। वहीं, मुफ्ती नूरी ने आपसी भाईचारा रखने व खुले में कुर्बानी न करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

किसी भी समस्या के लिए प्रशासन की टीम से करें संपर्क
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों की टीमें सक्रिय रहें। डीएम ने कहा कि किसी को कोई भी समस्या हो, प्रशासन की टीमों से सीधे संपर्क करें। वहीं, डीएम ने बकरीद पर तीन दिन तक शूकरों को बाड़े में बंद रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। डीएम ने कहा कि त्यौहार पर साफ सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रहे।

अवशेष के लिए स्थान चिह्नित कर खुदवाए जाएं गड्ढे
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेष के निस्तारण के लिए उचित स्थान पर पर्याप्त गहरे गड्ढे खुदवाए जाएं। इन गड्ढों में ब्लीचिंग, नमक व चूना आदि डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराया जाए। सभी पुलिस अधिकारी ध्यान दें कि परंपरागत स्थलों पर ही कुर्बानी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed