फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Father of molested teenage girls stabbed to death, police did not take action

संभल: पीड़ित किशोरियों के पिता की चाकू से गोदकर हत्या, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Sat, 02 Sep 2023 02:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 02:02 PM IST
सार

संभल में छेड़खानी का केस दर्ज करवाने से नाराज किशोरियों के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा और वह थाने पहुंच गए। 

विज्ञापन
Sambhal: Father of molested teenage girls stabbed to death, police did not take action
संभल में चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर कपड़े की दुकान चलाने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों के बेटे कपड़े के दुकानदार की बेटियों से छेड़खानी करते थे।

विज्ञापन


दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। इससे नाराज आरोपियों के पिताओं ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नामजद लोगों में एक हत्यारोपी का बेटा और दामाद भी हैं। कस्बे के लोगों ने बताया कि दुकानदार की दो नाबालिग बेटियां 16 जुलाई की रात अपनी दादी के घर जा रही थीं। रास्ते में उनके साथ दो युवकों ने छेड़खानी की थी। दोनों आरोपी चचेरे-तहेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी की शिकार ने अपने घर पर जानकारी दी तो दुकानदार ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की थी। इससे खफा आरोपियों के परिजनों ने दुकानदार को बेरहमी से पीट दिया था। पुलिस ने 20 जुलाई को चचेरे-तहेरे भाइयों पर छेड़खानी और दो अन्य पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी।

बाद में छेड़खानी के आरोपी वफा अब्बास और उसके चचेरे भाई रुस्तम को अलग-अलग दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक की पत्नी का कहना है कि छेड़खानी के दोनों आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद से रंजिश मान रहे उनके पिताओं ने शनिवार को पति की हत्या कर दी।

कुछ लोग हिरासत में

संभल के एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हत्या के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वारदात वाले स्थान के आसपास के कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

स्कूल जाते समय भी करते थे छेड़खानी

मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों आरोपी बेटियों के स्कूल जाते समय अक्सर छेड़खानी करते थे। 16 जुलाई की रात बेटियां जब अपनी दादी के घर जा रही थीं तो फिर छेड़खानी किए जाने पर पति शिकायत लेकर आरोपियों के घर गए थे। इस पर उनके पति को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि इलाज के लिए उन्हें भर्ती रहना पड़ा था।

मारपीट के दो आरोपियों की हो चुकी है जमानत

चचेरे-तहेरे भाइयों पर छेड़खानी का मामला दर्ज करते समय पुलिस ने दो लोगों को कपड़ा दुकानदार को पीटने में नामजद किया था। दोनों की गिरफ्तारी भी की थी लेकिन मारपीट के दोनों आरोपी जमानत पर छूट चुके हैं।

पेंटर को आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला, बेटा-बेटी पर केस

मुरादाबाद के कांशीराम नगर में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे और बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पेंटर ने जहर खाकर आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाई थी जिसमें महिला पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी पेंटर अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर जहर खाकर कर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले अविनाश ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाई। इसमें उसने बताया कि पड़ोसी महिला सुमन ने पूरे मोहल्ले को परेशान कर रखा है और मैं उसके उत्पीड़न से तंग आकर जान दे रहा हूं।

मेरी मौत के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले में कांशीराम नगर निवासी महिला सुमन, उसकी बेटी निम्मी और बेटे हिमांशु के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज किया है।

पेंटर की पत्नी नरगिस की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उनका कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed