{"_id":"6530b86e5bd999c3a60a44a9","slug":"sambhal-farmer-murdered-slitting-his-throat-suspicion-wife-police-took-body-into-custody-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: खेत की रखवाली करने गए किसान को तड़पा कर मार डाला, परिजनों ने पत्नी पर लगाया बड़ी साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: खेत की रखवाली करने गए किसान को तड़पा कर मार डाला, परिजनों ने पत्नी पर लगाया बड़ी साजिश रचने का आरोप
Thu, 19 Oct 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:33 AM IST
सार
थाना धनारी क्षेत्र के गांव निवासी राकेश कुमार का रक्तरंजित शव बाजरे के खेत में मिला। हत्या की सूचना के बाद एसपी ने पूरे क्षेत्र का मौका मुआयना किया। परिजनों ने किसान की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संभल में किसान की हत्या
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धनारी क्षेत्र के गांव भकरोली में खेत की रखवाली करने गए किसान राकेश ( 35 ) का शव खेत में पड़ा मिला। रात में उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या कर शक जताया है। एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर जांच के लिए तीन टीम गठित की हैं।
विज्ञापन
थाना धनारी क्षेत्र के गांव निवासी राकेश कुमार बुधवार की रात खेत पर बाजरे की फसल की रखवाली के लिए गए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने अपने पिता पूरन सिंह को फोन कर खेत में आने को कहा था। इसके बाद पिता पूरन सिंह मौके पर पहुंचे तो राकेश का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उनका गला कटा हुआ था। मौत की सूचना पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। किसान की हत्या की सूचना के बाद एसपी कुलदीप सिंह गुनावत घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसपी ने जांच के लिए तीन टीम में गठित की है।
विज्ञापन
पिता पूरन सिंह ने उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताया है। आरोप है कि वह पिछले 15 साल से मायके में रह रही है और दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनारी के गांव में गला रेत कर हत्या की गई है। मामले की जांच के लिए तीन टीम में गठित की गई है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा। - कुलदीप सिंह गुनावत एसपी संभल