{"_id":"65eef042b47378e0d10a09a0","slug":"sambhal-factory-making-fake-medicines-animals-caught-one-accused-arrested-machines-and-equipment-recovered-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: पशुओं की नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, मशीनें और उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: पशुओं की नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, मशीनें और उपकरण बरामद
Mon, 11 Mar 2024 05:21 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:21 PM IST
सार
संभल के बबराला में प्रशासनिक टीम ने पशुओं की नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
संभल के बबराला में पकड़ी गई दवा फैक्टरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कार्रवाई कर एक मकान में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पशुओं और लोगों की दवा, पैकिंग करने वाली मशीन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मौके पर मिला व्यक्ति बदायूं और बुलंदशहर में दवा की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
बबराला के शंकर ज्ञान धर्मशाला वाली गली में किराये के मकान में नकली दवा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। ड्रग्स इंस्पेक्टर जयनेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों शिकायत मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग एक मकान में नकली दवा बनाने का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते सोमवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर जयनेंद्र कुमार और फूड इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दवा की फैक्टरी में छापा मार दिया। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। मकान से दवा और पैकिंग करने की मशीन बरामद की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को फैक्टरी का मालिक बताया। वह जुनवाई थाना क्षेत्र के मढ़कावली गांव का रहने वाला है। विहार से दवा बनाने का लाइसेंस लिया है और बदायूं व बुलंदशहर जनपद में दवा की सप्लाई करता था।
विभाग डीआई के अनुसार उसके बाद दवा बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है। टीम उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। साथ ही दवाओं को जब्त किया है।