फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Drunk woman created ruckus, said to police – husband beat her so she drank

संभल: शराब के नशे में महिला ने मचाया उत्पात, पुलिस से बोली- पति ने पीटा इसलिए गम भुलाने के लिए पी ली

Fri, 08 Sep 2023 05:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

धनारी पुलिस ने बताया कि महिला के बेहोश होने की सूचना पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। महिला ने नशे में हंगामा काटा था। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
Sambhal: Drunk woman created ruckus, said to police – husband beat her so she drank
संभल में महिला ने काटा हंगामा (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धनारी नई बस्ती में महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जब उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाने लगा तो वह उतरकर भागने लगी। पुलिस न रोकने की कोशिश की, तो सड़क पर ही लेट गई। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर में दाखिल करवाया है।

विज्ञापन


धनारी बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार की शाम डीपी विद्यापीठ स्कूल के सामने एक महिला को कुछ लोगों ने रोडवेज से उतरता देखा। थोड़ी ही देर बाद वह नशे की हालत में बेहोश होने लगी और कांपने लगी। उसकी हालत खराब होते देखे उसे नजदीकी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां पता लगा कि उसने शराब पी हुई है। काफी देर तक होश नहीं आने पर एंबुलेंस बुलाई गई। उसे एंबुलेंस में बैठाया गया तो वह कूद कर भाग गई और हंगामा काटने लगी। लोगों के साथ गाली गलौज करने के अलावा मारपीट भी करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मी ने उसे काबू में किया। इसके बाद वह अस्पताल जाने से इन्कार करने लगी। करीब तीन घंटे बाद उसे होश आया, तब उसने बताया कि वह बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली है। उसका मायका संभल के हातिम सराय में है।

उसने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व उसके पति ने उसके साथ काफी मारपीट की। जिसके चलते वह घर से निकली और रोडवेज में सवार हो गई। रोडवेज में टिकट के रुपये नहीं देने पर चालक परिचालक ने धनारी में उसे नीचे उतार दिया।

वही परिवार वालों का दावा है कि उसने चार दिन पूर्व संभल कोतवाली क्षेत्र में भी शराब के नशे में हंगामा काटा था। जिसके बाद उसे परिवार वालों को बुलाकर सौंपा गया था।


धनारी के थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि महिला ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। नशे में वह एंबुलेंस में नहीं गई। उसकी देखरेख में लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। शुक्रवार की सुबह उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed