Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Dispute over donation money in the mosque, then stone pelting broke out between the two parties

Sambhal: मस्जिद में चंदे के रुपयों को लेकर विवाद, फिर दो पक्षों में हो गया पथराव, दो लोग घायल

Sat, 13 Apr 2024 02:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:16 PM IST
सार

संभल में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि चंदे को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई थी। 

विज्ञापन
Sambhal: Dispute over donation money in the mosque, then stone pelting broke out between the two parties
संभल में पथराव के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

नखासा थाना क्षेत्र के गांव रूकनुद्दीन सराय में शुक्रवार की दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के असरार और उनकी पुत्रवधू नासरा घायल हो गईं। असरार ने 25-30 लोगों पर लाठी-डंडे लेकर हमला करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि मस्जिद का चंदा जो एकत्र हुआ था। उस चंदे के रुपयों में से बिरयानी बनवाई गई। यह बात चंदे के हिसाब में सामने आई तो इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


असरार का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर अचानक से भीड़ ने उनके घर पर आकर गाली गलौज की। विरोध किया तो मारपीट की गई। इसमें वह और उनके बेटे की पत्नी को चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के सलीम का कहना है कि असरार मस्जिद के मुतवल्ली थे तो चंदा उनके पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मस्जिद के दूसरे मुतवल्ली बन गए हैं। जो चंदा मस्जिद का असरार के पास जमा था उसका हिसाब मांगा गया था। हिसाब में बिरयानी बनवाने पर भी खर्च किया गया। जबकि बिरयानी का मस्जिद से कोई वास्ता नहीं था।


वह निजी खर्च से बननी चाहिए थी। इसी बात पर विवाद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि चंदे के रुपयों के हिसाब को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed