{"_id":"640c65c44e368c62170df116","slug":"sambhal-dead-body-found-in-drain-not-identified-yet-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: नाले में पड़ा मिला युवक शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: नाले में पड़ा मिला युवक शव, शिनाख्त नहीं
Sat, 11 Mar 2023 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:58 PM IST
सार
मृतक सफेद रंग की चार खानों की शर्ट पहने हुए हैं। उस पर नीली लाइन हैं। काले रंग की पेंट पहन रखी हैं। मृतक की उम्र करीब 35 से 38 साल बताई जा रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
संभल के चंदौसी में गोशाला रोड पर आरएस इंटर कॉलेज के पास नाले में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह चंदौसी के गोशाला रोड स्थित आरएस इंटर कॉलेज में छात्राएं परीक्षा देने आई थी। कक्षा नौ की छात्रा ने नाले में पड़ा शव देखा, तो घटना की सूचना स्कूल के चौकीदार को दी। पर चौकीदार ने इस पर बात नहीं दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे छात्राएं पेपर देकर बाहर आई, तो शव नाले में ही पड़ा था। वहां छात्राओं को देखकर अन्य लोगों की भीड़ भी लग गई। सूचना पर चंदौसी कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रवीर सिंह भी पहुंच और शव को नाले से बाहर निकलवाया, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
मृतक सफेद रंग की चार खानों की शर्ट पहने हुए हैं। उस पर नीली लाइन हैं। काले रंग की पेंट पहन रखी हैं। मृतक की उम्र करीब 35 से 38 साल बताई जा रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।