फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Daggamar bus hits bike rider Junwai, Youth died on spot

संभल: डग्गामार बस के पहिये में फंसा युवक सौ मीटर तक रगड़ता रहा, दोनों हाथ हो गए थे गायब, सिर्फ अवशेष ही मिले

Fri, 22 Sep 2023 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:15 AM IST
सार

जुनावई में सेल्समैन का काम करने वाले युवक की बाइक को डग्गामार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बस की टायर में फंस गया। घसीटते हुए काफी दूर तक जाने के कारण युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sambhal: Daggamar bus hits bike rider Junwai, Youth died on spot
जुनावई में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जुनावई में पैथोलॉजी लैब में सामान की बिक्री करके लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन को पतरिया लिंक मार्ग पर डग्गामार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच बस के पहिए में फंसे सेल्समैन को डग्गामार बस करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में मुरादाबाद के थाना क्षेत्र बिलारी के गांव शायपुर निवासी विनोद (25) की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। गांव शायपुर निवासी विनोद जीजा के साथ पैथोलॉजी पर सामान बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे विनोद जुनावई क्षेत्र में पैथोलॉजी पर सामान बेचकर कुढ़फतेहगढ़ के गांव गनेशपुर में बहनोई के घर जा रहा था।
विज्ञापन


जुनावई पतरिया लिंक मार्ग बंगाली कॉलोनी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान विनोद बस के पहियों में फंस गया। बस विनोद को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। इसके बाद वह पहिये से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के साथ घसीटने से उसके दोनों हाथ गायब हो गए। वहीं सड़क पर दूर तक शव के अवशेष बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। यह डग्गामार बस इस्लामनगर से दिल्ली जाती है।


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव के अवशेष इकट्ठा कर सीएचसी ले गई। पैथाेलॉजी संचालकों ने उसकी पहचान की। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं। मृतक अविवाहित था। वह परिवार में सबसे छोटा था। अन्य सभी बहन, भाइयों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed