फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal clashes in two group in old enmity firing and stone pelting four injured one serious

संभल: ईद की नमाज से लौटते वक्त फायरिंग व पथराव, चार घायल, एक गंभीर

Tue, 03 May 2022 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 May 2022 01:23 PM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक घायल लोग वर्तमान ग्राम प्रधान पक्ष के हैं। प्रधान घायल साहिल का मामा बताया जा रहा है। जबकि फायरिंग का आरोप पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों पर है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल का कहना है कि फायरिंग को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
Sambhal clashes in two group in old enmity firing and stone pelting four injured one serious
संभल में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद लौटते समय रंजिशन फायरिंग हो गई, इसके बाद पथराव हुआ। फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस गांव पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी फिरोज पुत्र असरार हुसैन के गांव के ही व्यक्ति पर उधारी के रुपये हैं। जिनका फिरोज ने कई दिन पहले तकादा किया था। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि को यह पता चला, तो उन्होंने अभी पैसे वापसी से मना कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज के बाद गांव के लोग त्योहार को हंसी-खुशी से मना रहे थे। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान फिरोज के घर में घुसकर फायरिंग की गई और पथराव हुआ। फायरिंग और पथराव में फिरोज (33), गुलाम मुर्तजा (32) पुत्र इश्ताक, साहिल (14) पुत्र मिंजार और मुजीब (दस) पुत्र जफर घायल हो गए। इनमें मुजीब की कनपटी और गुलाम मुर्तजा के दाएं कंधे में गोली लगी है। फिरोज व साहिल के सिर पर छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक घायल लोग वर्तमान ग्राम प्रधान पक्ष के हैं। प्रधान घायल साहिल का मामा बताया जा रहा है। जबकि फायरिंग का आरोप पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों पर है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल का कहना है कि फायरिंग को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed