फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Case against three including BJP's western region vice president Rajesh Singhal

Sambhal: भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल समेत तीन के खिलाफ केस, हेड कांस्टेबल ने दी तहरीर

Sat, 26 Apr 2025 07:28 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 07:28 PM IST
सार

भाजपा नेता राजेश सिंघल और दो प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ असमोली थाने में रिवॉल्वर के अवैध प्रदर्शन पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर बिना लाइसेंस रिवॉल्वर की फोटो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। भाजपा नेता ने पुलिस के आरोपों को गलत बताया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Case against three including BJP's western region vice president Rajesh Singhal
भाजपा नेता राजेश सिंघल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश सिंघल समेत तीन लोगों के खिलाफ असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को अपना रिवॉल्वर दिया था। प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर का फोटो शेयर किया जो गैरकानूनी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रिवाॅल्वर लाइसेंस निलंबित किए जाने कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता का दावा है कि रिवॉल्वर उनका नहीं है। गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता ने दोनों युवकों को भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी बताया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि छानबीन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई जारी है। असमोली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को वह क्षेत्र में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें गांव बुकनाला निवासी फैजी और वसीउल रिवॉल्वर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना की छानबीन की तो जानकारी मिली कि इन दोनों ही युवकों के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर नहीं है। यह दोनों युवक भाजपा नेता राजेश सिंघल के प्राइवेट सुरक्षाककर्मी हैं। और जिस रिवॉल्वर का प्रदर्शन कर रहे हैं वह रिवॉल्वर भी राजेश सिंघल का है। इसी आधार पर पुलिस ने फैजी और वसीउल के साथ राजेश सिंघल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।

दोनों युवक भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। जो रिवॉल्वर उनके हाथ में है वह मेरा नहीं है। बल्कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति का है। पुलिस ने मेरे खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज की है। यह दोनों युवक न मेरे प्राइवेट सुरक्षाकर्मी हैं। - राजेश सिंघल, उपाध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र यूपी।
 
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की है। आगे भी छानबीन की जा रही है। जिन युवकों के हाथ में रिवॉल्वर है उनके नाम कोई शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसलिए जिसका भी रिवॉल्वर है। उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई तक कराई जाएगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल

भाजपा नेता के भाई के खिलाफ दर्ज है चोरी के वाहन काटने में एफआईआर
भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसमें एक एफआईआर में कबाड़ फैक्टरी में चोरी के वाहन काटने का आरोप है। जबकि दूसरी एफआईआर विवेचना प्रभावित करने की है। तीसरी एफआईआर धमकाने और फर्जी तरीके से चेक बाउंस कराने के मामले में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed