{"_id":"6551b007c3a62dbd8a0a02a9","slug":"sambhal-car-hits-bikers-youth-dies-on-the-spot-two-injured-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, दो जख्मी
Mon, 13 Nov 2023 10:41 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:41 AM IST
सार
संभल में कार सवारों ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
संभल में हादसे के बाद कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलक्ट्रेट के बाहर मुरादाबाद आगरा हाईवे पर स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सादात बड़ी निवासी बाइक सवार अभिषेक की मौत हो गई है। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादात बड़ी निवासी अभिषेक, विजय और उसके भाई अजय के साथ बाइक से बहजोई आए थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय और विजय को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।