फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: BJP leader brother role in GST theft and fake bill case, police arrested two members of gang

Sambhal: जीएसटी चोरी व फर्जी बिल मामले में भाजपा नेता की भाई की भूमिका, पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा

Thu, 22 May 2025 07:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 07:46 PM IST
सार

फर्जी फर्म और फर्जी बिल के जरिये ईंटों की सप्लाई मामले में भाजपा नेता के भाई की संलिप्तता सामने आई है। वह गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बरामद कर दानिश और जीशान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sambhal: BJP leader brother role in GST theft and fake bill case, police arrested two members of gang
संभल पुलिस घटना का खुलासा करती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

कई वर्ष से फर्जी बिल और फर्जी फर्म के माध्यम से ईंटों की सप्लाई उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में जा रही थी। अब मामला पकड़ में आया है तो पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की भी भूमिका मिली है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि कपिल सिंघल इस गिरोह का सरगना है।

विज्ञापन


उसका साथी विकास शर्मा इसमें फर्जी बिल बनवाता था। कपिल सिंघल के माध्यम से ही रुपये का लेनदेन होता था। इसके लिए वह 15 प्रतिशत कमीशन भी लेता था। इसके अलावा बाकी सदस्याें की अवैध कमाई में अलग-अलग कमीशन तय थी। जो आपस में बांटी जाती थी। पुलिस ने फर्जी फर्म और फर्जी बिल के दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी हैं। एसपी ने संभल स्थित एएसपी (उत्तरी) कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेगम सराय निवासी दानिश और जिशान शामिल हैं। इन आरोपियों के कब्जे से फर्जी तरीके से तैयार किए गए बिल और रुपयों के लेनदेन का विवरण मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विवरण की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि कपिल सिंघल के प्रतिष्ठान श्रीराम राधेश्याम, शिवकिशन सेवा केंद्र और एटूजेड किसान फ्यूल प्वाइंट के खाते में लेनदेन किया गया है। एसपी ने बताया कि कपिल सिंघल को 15 प्रतिशत कमीशन मिलती थी। इसके अलावा आसिफ, छोटे उर्फ अजीम, उमर और जीशान के लिए अलग-अलग कमीशन मिलता था।


यह कमीशन फर्जी बिल से उतराखंड ईंट लेकर जाने वाली प्रत्येक गाड़ी पर तय था। कई वर्षों से यह काम किया जा रहा था। अब मामला पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed