फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: BJP bet on Parmeshwar Saini, other parties did not open the cards of candidates

Sambhal LokSabha seat: भाजपा ने परमेश्वर सैनी पर लगाया दांव, अन्य दलों ने नहीं खोले प्रत्याशी के नाम के पत्ते

Tue, 19 Mar 2024 06:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर अब तक भाजपा ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। अन्य दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: BJP bet on Parmeshwar Saini, other parties did not open the cards of candidates
संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ निर्वाचन की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। राजनीतिक दलों में भी तेजी है। लेकिन संभल सीट पर भाजपा के अलावा किसी दल ने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी मैदान में हैं, जबकि अन्य दलों के प्रत्याशी स्पष्ट नहीं हैं। संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना हैं। रालोद से गठबंधन के बाद भाजपा ने संभल सीट से परमेश्वर लाल सैनी पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है और उन्हें मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

 

 

परमेश्वर लाल सैनी एमएलसी भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी रहते हुए वह सपा के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से हार गए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। सपा-कांग्रेस के गठबंधन में सीट सपा के खाते में गई है। सपा ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन उनके निधन के बाद अभी तक सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

सपा से कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं। वहीं अभी तक बसपा, एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी ने भी अपने-अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संभल लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। सात मई को वोट डाले जाएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 का प्रदर्शन दोहराना चाहती है भाजपा
संभल लोकसभा सीट पर पिछले छह चुनावों में से चार चुनाव सपा ने जीते हैं। 1998, 1999 में दो बार सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के रामगोपाल यादव विजयी रहे थे। सपा के टिकट पर चौथी जीत 2019 के चुनाव में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दर्ज की थी।

इसके अलावा 2009 में बसपा और 2014 में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे। भाजपा की कोशिश है कि इस चुनाव में 2014 का प्रदर्शन दोहराया जाए। इसके लिए भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के साथ-साथ संगठन के जिम्मेदार पूरी ताकत से जुटे हैं।

 

 

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना (उद्धव गुट) पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुरादाबाद से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शीघ्र ही प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा करेंगे।

शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन की बैठक सोमवार को बुलंदशहर में हुई। बैठक के दौरान जिला शिवसेना प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने पार्टी के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। इस मामले में धर्मेंद्र तोमर को पार्टी की तरफ से अहम जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रमुख ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के छह सीटों बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली से पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेगी। मुरादाबाद से शिवसेना के वीरेंद्र अरोड़ा को चुनाव लड़ाने की संभावना है।

इसकी घोषणा मुरादाबाद से पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र तोमर और प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे करेंगे। बैठक का संचालन बुलंदशहर जिला प्रमुख सर्वेश राणा ने किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed