फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Bike collided with an electric pole, uncle and nephew died

Sambhal: बाइक बिजली के खंभे से टकराई, चाचा-भतीजे की माैत, भतीजी की शादी के भोज के लिए मसाला लेकर लाैट रहे थे

Fri, 06 Jun 2025 08:42 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)। Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 08:42 PM IST
सार

जुनावई थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों शादी के लिए मसाला पिसवाकर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद दोनों परिवार गमगीन हैं।

विज्ञापन
Sambhal: Bike collided with an electric pole, uncle and nephew died
जुनावई में जान गंवाने वाले चाचा और भतीजे - फोटो : संवाद

विस्तार

जुनावई थाना क्षेत्र के पतरिया-पाठकपुर लिंक मार्ग पर गांव लावर के समीप शादी के भोज का सामान लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चाचा भतीजे की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सीएचसी पहुंचे परिजन शव देख कर बिलख पड़े। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना जुनावई क्षेत्र के बबक्करपुर गांव के रहने सुंदर सिंह (47) पुत्र उदयराम अपने रिश्ते के भतीजे धर्मवीर (32) पुत्र नन्हू निवासी ग्राम अलीनगर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं के साथ थाना धनारी क्षेत्र के सैमला भूड़ निवासी भीकम सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम दोनों चाचा भतीजे एक बाइक पर सवार होकर गांव सैमला भूड़ से थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में सब्जी का मिर्च मसाला पिसवाने हेतु गए थे। तभी मिर्च मसाला पिसवाने के बाद साढ़े पांच बजे करीब दोनों थाना क्षेत्र के पतरिया गांव से धनारी थाना क्षेत्र के सैमला भूड़ गांव वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी जुनावई थाना क्षेत्र के पतरिया पाठकपुर लिंक मार्ग गांव लावर के समीप बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुंदर और धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

दो परिवारों में मची चीख पुकार
चाचा-भतीजे की मौत से दो परिवारों में चीख पुकार मच गई। मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजन सीएचसी पहुंचे और शव देख कर बिलख पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक सुंदर सिंह के चार बेटे तथा एक बेटी है। जिसमें सबसे बड़ी बेटी शादी शुदा है। तथा चार पुत्रों में देवेंद्र कुमार, चरन सिंह, नन्नेश, दीपक कुमार हैं।

जिसमें देवेंद्र कुमार तथा चरन सिंह की शादी हो चुकी है। मृतक के दो बेटे अभी अविवाहित हैं। मृतक की पत्नी माया देवी तथा बेटों के साथ किसानी व मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं मृतक धर्मवीर के दो बेटे तथा दो बेटियां हैं। जिसमें बेटा अमित कुमार, सुमित कुमार तथा बेटी मोहिनी, अदिति तथा पत्नी कस्तूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed