{"_id":"6740603fed4d5abb5c0ccdb8","slug":"sambhal-anti-corruption-team-caught-the-consolidation-officer-taking-bribe-action-caused-a-stir-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: चकबंदी अधिकारी को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: चकबंदी अधिकारी को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Fri, 22 Nov 2024 04:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत मामले में गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी जमीन चकबंदी से जुड़े एक मामले में लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी कि चकबंदी अधिकारी उससे काम कराने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को संबंधित थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पहले कितने लोगों से रिश्वत ली है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन