फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Angry people beat up brother-in-law for supporting the Wakf Amendment Bill

Sambhal: साले ने वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में की पोस्ट, लोगों ने जीजा को पीटा, एक ही समुदाय के दोनों पक्ष

Fri, 04 Apr 2025 02:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर/ संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर/ संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

गुन्नौर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बिल का समर्थन करने पर युवक को तमंचे की बट से पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Sambhal: Angry people beat up brother-in-law for supporting the Wakf Amendment Bill
संभल में गश्त के दाैरान पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर कस्बे की अबू वकर मस्जिद पर मगरिब की नमाज के बाद वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर दूसरे पक्ष के युवक को तमंचे की बट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। कस्बा निवासी जाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम चार बजे करीब अपना टीवी ठीक कराने मुबीन मिस्त्री के घर गया था। जब वह मिस्त्री के घर से बाहर निकला तो उसकी पहचान के दो युवकों के साथ अन्य पांच युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद गाली गलौज व मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना कि उनके साले ने वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन


जिस कारण उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उस पर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि युवकों ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। एक पक्ष की तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक को भेजा जेल
धनारी में सात वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बाबू राम गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी।

जिसमें कहा था कि उसकी बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। वह घर के सामने खेल रही थी। तभी ट्यूशन पढ़ाने वाला युवक मोनू पीड़ित के घर के पास से गुजर रहा था। उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे गोद में उठा लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के रोने पर शिक्षक मौके से भाग निकला।

घर पहुंचकर बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की आरोपी को बुधवार को गांव उधरनपुर अजमत नगर के पास बने पुल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसका जेल भेज दिया गया।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- संभल में अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चाैकसी, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती, मुरादाबाद मंडल में पुलिस गश्त तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed