{"_id":"64df2cb8fd59c44a0104c166","slug":"sambhal-allegations-of-gang-rape-with-class-six-student-relatives-informed-police-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: कक्षा छह की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, परिजनों से सौंपी तहरीर, पुलिस बोली- घटना की सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: कक्षा छह की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, परिजनों से सौंपी तहरीर, पुलिस बोली- घटना की सूचना नहीं
Fri, 18 Aug 2023 02:03 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:03 PM IST
सार
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था उनकी नाबालिग बेटी पंद्रह अगस्त को जंगल से लकड़ी बीनने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विस्तार
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में लकड़ी लेने जा रही कक्षा छह की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना पंद्रह अगस्त की बताई जा रही है। तहरीर 16 अगस्त को दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था उनकी नाबालिग बेटी पंद्रह अगस्त को जंगल से लकड़ी बीनने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले गए।
विज्ञापन
जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो तलाशते हुए मौके पर पहुंचे। वहां बेटी बदहवास हालत में थी। उसने घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत भी थाने में नहीं दी गई है।