फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: After his sister's farewell, the brother hanged himself and committed suicide

Sambhal: बहन की विदाई के बाद भाई ने फंदा लगाकर जान दी, मातम के बीच परिजन बोले- नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया

Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
सार

परिवार के साथ रिश्तेदाराें का भी रो रोकर बुरा हाल है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया कोई समझ नहीं पा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: After his sister's farewell, the brother hanged himself and committed suicide
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत निवासी मुकीम खां के बेटे हमजा (16) ने रविवार की शाम करीब 4 बजे फंदे से लटक कर जान दे दी। किशोर ने यह कदम उस समय उठाया जब परिजन बेटी की विदाई कार्यक्रम में लगे थे। पड़ोसियों ने किशोर के फंदे से लटकने की जानकारी दी तो खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


परिजन चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां किशोर को मृत घोषित कर दिया। एक तरफ बेटी की डोली उठी तो दूसरी ओर अब बेटे का जनाजा उठेगा। यह बात कहकर मां-बाप बुरी तरह फफकते दिखाई दिए। परिजनों का कहना है कि किशोर ने यह कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन


मुकीम खां के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटी हैं। इसमें एक बेटी की शादी रविवार को हुई है। बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का किशोर कई दिनों से बहन की शादी की तैयारी में लगा था। रविवार की सुबह से दोपहर तक भी मैरिज हॉल में व्यवस्थाएं बनाता हुआ देखा गया। दोपहर में किसी समय वह मैरिज हॉल से घर पहुंच गया और फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पड़ोसियों ने करीब चार बजे घर का गेट खुला देखा तो वह घर में चले गए। जहां किशोर दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका हुआ दिखा। पड़ोसियों ने परिजनों को जानकारी दी। जब परिजन घर पहुंचे तो जान जा चुकी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की विदाई हो चुकी थी। मेहमान भी घर लौट रहे थे। इसी दौरान किशोर के फंदे से लटकने की सूचना मिली। परिवार के साथ रिश्तेदाराें का भी रो रोकर बुरा हाल है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया कोई समझ नहीं पा रहा है।


रायसत्ती थाना प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि किशोर की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि किशोर ने यह कदम क्यों उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed