{"_id":"6978cc5c3951a8b2300d3016","slug":"sambhal-a-two-year-old-boy-was-thrown-off-a-roof-by-monkeys-for-not-giving-them-biscuits-he-died-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: बिस्किट नहीं देने पर दो वर्ष के मासूम को बंदरों ने छत से नीचे फेंका, चली गई जान, बिलखते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: बिस्किट नहीं देने पर दो वर्ष के मासूम को बंदरों ने छत से नीचे फेंका, चली गई जान, बिलखते रहे परिजन
Tue, 27 Jan 2026 08:02 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:02 PM IST
सार
संभल में बंदरों ने बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मोहम्मद जान
- फोटो : संवाद
विस्तार
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शफातनगर में मोहम्मद उमर के दो वर्षीय बेटे मोहम्मद जान को सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बंदरों के झुंड ने बिस्किट नहीं देने पर छत से धक्का दे दिया। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और लहूलुहान मासूम को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजन बिलख रहे हैं। मोहम्मद उमर का मोहम्मद जान इकलौता बेटा था। मां का रो रोकर बुरा हाल है। गांव शफातनगर गांव निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि बेटी और बेटे में मोहम्मद जान छोटा था।
विज्ञापन
बड़े भाई अनीस के कोई संतान न होने पर मोहम्मद जान को गोद ले लिया था। सोमवार की सुबह घर की पहली मंजिल के बरामदे में अनीस की पत्नी भूरी चाय बना रही थी। इसी दौरान उनका बेटा बिस्किट लेकर कमरे से बाहर आ गया। तभी बंदरों का झुंड बिस्किट देखकर मासूम पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
बिस्किट हाथ से न छोड़ने पर बंदरों ने मासूम को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आवाज सुनकर दौड़े तो बेटा आंगन में खून से लथपथ पड़ा था। उपचार के लिए असमोली के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बिना कार्रवाई के शाम को मासूम का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। जिम्मेदार बंदरों से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। बंदर आए दिन किसी न किसी को काट लेते हैं।