फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: A person from Badayun died after being hit by a train in Chandausi

संभल: दो दिन पहले घर से निकले बदायूं के व्यक्ति की चंदौसी में ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 27 May 2023 01:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 27 May 2023 01:37 PM IST
सार

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव पीएम को भेजा दिया है। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Sambhal: A person from Badayun died after being hit by a train in Chandausi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्ट्रेशन पर जीआरपी बैरक के सामने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव कटा पड़ा मिला। आधार से मृतक की शिनाख्त श्रवण (43) निवासी निजामुद्दीन जिला बदायूं के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे  परिजनों ने से मानसिक रूप से कमजोर बताया। मृतक दो दिन पहले घर से निकल गया था। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे स्टेशन पर यात्रियों ने शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में उसका नाम श्रवण पुत्र उमाशंकर गांव निजामुद्दीन शाह जिला बदायूं  लिखा हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


मृतक का चचेरा भाई चंदौसी स्टेशन पर पहुंचा। उसने बताया कि श्रवण मानसिक रूप से कमजोर है। दो दिन पहले घर से निकल गया था। तब से उसे तलाश कर रहे थे। पर कोई पता नहीं चला। शनिवार को सुबह जीआरपी से उसके बारें में जानकारी मिली। बताया कि मृतक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते करीब सात बजे से उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही है। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed