{"_id":"63d25f2819a54426f758fd06","slug":"sambhal-8-loose-animals-died-in-semla-gunnaur-gaushala-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: सेमला गुन्नौर गौशाला में 8 छुट्टा पशुओं की मौत, शवों को कुत्तों ने नोचा, गौशाला की हालत बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: सेमला गुन्नौर गौशाला में 8 छुट्टा पशुओं की मौत, शवों को कुत्तों ने नोचा, गौशाला की हालत बदहाल
Thu, 26 Jan 2023 04:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:38 PM IST
सार
सेमला गुन्नौर की गौशाला में लगभग 350 गोवंशीय पशु पल रहे हैं। पिछले दो दिनों में इस गौशाला में लगभग 8 गोवंशीय से पशुओं की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि जो पशु मरे हैं, उनके शव गौशाला में ही पड़े हैं। केयरटेकर, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव में से किसी ने भी मृत गायों के शवों को वहां से हटाना गवारा नहीं किया।
विज्ञापन
8 गोवंशीय पशुओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल के गुनौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेमला गुन्नौर में 8 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई है। दो पशुओं के शवों को कुत्तों ने भी नोच डाला है। शव गौशाला में जगह-जगह पड़े हैं। इसकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम गुन्नौर को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
सेमला गुन्नौर की गौशाला में लगभग 350 गोवंशीय पशु पल रहे हैं। पिछले दो दिनों में इस गौशाला में लगभग 8 गोवंशीय से पशुओं की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि जो पशु मरे हैं, उनके शव गौशाला में ही पड़े हैं। केयरटेकर, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव में से किसी ने भी मृत गायों के शवों को वहां से हटाना गवारा नहीं किया। उनमें से 2 पशुओं के शवों को कुत्तों ने नोच रखा था। उस दौरान वहां न तो केयरटेकर मौजूद था और नहीं अन्य कोई कर्मचारी। इस मामले की सूचना बीडीओ को दी गई। तो उन्होंने पशुओं की भगदड़ में 2 गायों के मरने की बात कही है। डीएम को फोन करके अवगत कराया गया, तो उन्होंने एसडीएम गुन्नौर को मौके पर भेजकर जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
मृत पशुओं के शरीर दुर्बल, बीमारी अथवा भूख से मरने की आशंका-
गौशाला में जो पशु मरे पड़े हैं उनके शरीर दुर्बल दिखाई दे रहे है। आशंका है कि उनकी मौत भूख से अथवा किसी बीमारी के कारण हुई होगी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में जांच के लिए मौके पर एसडीएम गुन्नौर को भेजा जा रहा है। पंचायत सचिव को निलंबित किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मनीष बंसल, डीएम संभल