फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: 326 bighas of land was allotted to 55 beneficiaries in a fraudulent manner, four consolidation worker

संभल: फर्जी तरीके से 55 लाभार्थियों को कर दिया 326 बीघा जमीन का आवंटन, चार चकबंदी कर्मी गिरफ्तार.. भेज गए जेल

Thu, 15 May 2025 08:23 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी गुन्नाैर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी गुन्नाैर (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 08:23 PM IST
सार

गुन्नौर थाना पुलिस ने सरकारी जमीन आवंटित करने के मामले में चार चकबंदी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो लेखपाल और दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह घोटाला 2018 में सामने आया था। इसके बाद जांच शुरू की गई थी। 

विज्ञापन
Sambhal: 326 bighas of land was allotted to 55 beneficiaries in a fraudulent manner, four consolidation worker
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से 55 लाभार्थियों को 326 बीघा सरकारी जमीन का आवंटन करने के मामले में चार चकबंदी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो चकबंदी लेखपाल व दो कर्मचारी हैं। जबकि दौरान ए विवेचना चार आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन


वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि चकबंदी लेखपाल कुलदीप सिंह ने दो अगस्त 2018 को थाना गुन्नौर में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जिसमें चकबंदी लेखपाल द्वारा बताया गया कि थाना जुनावई क्षेत्र के गांव सुखैला में गैर आबादी वाली करीब 326 बीघा सरकारी जमीन को 55 लोगों के नाम आवंटित कर दिया गया है। जबकि उन लाभार्थियों के संबंध में चकबंदी विभाग द्वारा छानबीन की गई तो उक्त भूमि आवंटन से संबंधित दस्तावेज भी गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आवंटन की प्रविष्टियों वाले दस्तावेज बरामद हो सके। जांच में सभी लाभार्थियों में से किसी का भी नाम पता स्पष्ट नहीं हो सका। विभागीय जांच के बाद कुल 67 लोगों के नाम सामने आए। जिनमें 58 लाभार्थियों तथा 09 चकबंदी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। प्रकाश में आए विभागीय नौ अधिकारी व कर्मचारियों में चार की मृत्यु हो चुकी है।

गुन्नौर पुलिस ने कालीचरन पुत्र भोपाल सिंह निवासी आवास विकास बस्ती थाना व जनपद कासगंज, रामऔतार पुत्र भूदेव सिंह निवासी सत्यपुरी नई बस्ती कस्बा व थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर, रामनिवास पुत्र मनफूल निवासी शिवाला कलां थाना शिवाला जनपद बिजनौर व मोरध्वज पुत्र हुडल सिंह निवासी गांव मई थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं चकबंदी अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम पूराडला थाना कूटान जिला जौनपुर बलिया फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

जुनावई के गांव सुखैला में गैर आबादी वाली 326 बीघा सरकारी जमीन को चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सांठगांठ कर 55 फर्जी लाभार्थियों को आवंटित कर दिया था। इस मामले में वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चकबंदी विभाग के दो लेखपाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जबकि चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। विवेचना जारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed