फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: 10th class student shot himself, blood was scattered all around room

संभल: दसवीं के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में चारों तरफ बिखर गया था खून, आवाज सुन परिजन रह गए सन्न

Tue, 24 Oct 2023 10:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 10:34 AM IST
सार

पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा गढ़मुक्तेश्वर में नानी के घर पर रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। वह 15 दिन से घर आया हुआ था। दूसरी मंजिल के कमरे में सोने की बात कहकर  गया था। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
Sambhal: 10th class student shot himself, blood was scattered all around room
संभल में छात्र के गोली मारकर खुदकुशी करने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव ठिलुपुरा में मनोज त्यागी के इकलौते बेटे क्रिश त्यागी ने रविवार की देर रात तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह घर में काम कर रहे मजदूर ने छत के कमरे में शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को किशोर की मौत की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


किशोर के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा गढ़मुक्तेश्वर में अपनी नानी के घर रहता था और दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। 15 दिन से घर आया हुआ था। घर पर इस समय रंगाई पुताई हो रही है। रविवार को बेटा दूसरी मंजिल के कमरे में सोने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन


रात में किस समय गोली मारी इसकी जानकारी नहीं हुई। सोमवार की सुबह जब रंगाई पुताई करने के लिए मजदूर आया तो दूसरी मंजिल का दरवाजा अंदर से बंद था। मजदूर किसी तरह अंदर पहुंचा तो शव पड़ा हुआ था। सीने में गोली लगी हुई थी। आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे हैं। उन्होंने लिखित में दिया है कि किशोर ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed