फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salary stopped by telling teachers on leave to be absent

अवकाश पर चल रहे अध्यापकों को गैरहाजिर बता वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Salary stopped by telling teachers on leave to be absent
संभल। अवकाश पर चल रहे अध्यापकों को खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण में गैरहाजिर बताते हुए रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी कार्रवाई कर दी। विद्यालय में तैनात तीन शिक्षा मित्र और पांच अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

15 नवंबर को असमोली खंड विकास अधिकारी शिव प्रताप ने सेवड़ा जसरथ नगला कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया था। इसी निरीक्षण में सभी के गैरहाजिर मिलने और रजिस्टर न दिखाने का हवाला देते हुए रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसके आधार पर सभी शिक्षकों का एक महीने का वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। इंचार्ज अध्यापक ने अपने पत्र में कहा है कि निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक अमित कुमार मिले थे। उन्होंने बीडीओ को बताया था कि इंचार्ज अध्यापक दिनेश सिंह गौतम, सहायक अध्यापक कामेश्वर प्रसाद, फूल सिंह, शिक्षा मित्र सुरेंद्र पाल अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक अंकुर त्यागी विद्यालय के कार्य से गांव में गए हुए हैं। इंचार्ज अध्यापक का कहना है कि निरीक्षण के समय शिक्षा मित्र मंजू और विनोद कुमारी देरी से विद्यालय पहुंची थीं। इंचार्ज अध्यापक का कहना है कि अवकाश पर होने की जानकारी के बाद गैरहाजिर होने की रिपोर्ट बनाई गई और वेतन रुकने की जानकारी आठ दिसंबर को दी गई। जबकि जो पत्र आठ दिसंबर को व्हाट्सएप पर भेजा गया है वह दो दिसंबर की तिथि का जारी किया हुआ है। इंचार्ज अध्यापक ने वेतन बहाल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने स्कूल का निरीक्षण किया था। एक अध्यापक मिले थे उन्होंने कोई जानकारी दी नहीं। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेज दी थी। अब कौन अवकाश पर था कौन गैरहाजिर था। इसका जवाब बेसिक शिक्षा अधिकारी को दें।

-शिव प्रताप, खंड विकास अधिकारी, असमोली
अगर कोई अध्यापक अवकाश पर था तो वह अपना स्पष्टीकरण बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे सकता है। उसके बाद वेतन बहाल हो जाएगा। यह निरीक्षण बीडीओ ने किया था और रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई थी।
-उदयराज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed