फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salary of six secretaries of cooperative society stopped

सहकारी समिति के छह सचिवों का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Salary of six secretaries of cooperative society stopped
संभल/पवांसा। पवांसा ब्लॉक सभागार में सहकारी समितियों के सचिवों की वसूली की समीक्षा हुई। लक्ष्य पूरा न करने पर छह सचिवों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता चौधरी हरेंद्र सिंह और जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक सुनव्वर अली ने वसूली की समीक्षा की। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली न करने पर किसान सेवा सहकारी समिति अकरौली, शरीफपुर, चंदौसी दक्षिण, पालनपुर, अख्त्यारपुर ठिलुपुरा, बरौली रुस्तमपुर के सचिवों का वेतन रोका गया है। सहकारी समितियों के सचिवों व अमीनों को बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यह भी कहा गया कि लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर सहकारी अधिकारी अर्विनमेहर सिंह, अपर सहकारी अधिकारी सत्यपाल सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अनिल कुमार त्रिपाठी, सहकारी समिति के सचिव राकेश पाल सिंह, नीरज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed