फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salary of 28 PHC staff stuck in verification of biometric attendance of CHC

सीएचसी की बायोमेट्रिक हाजिरी के सत्यापन में फंसा 28 पीएचसी के स्टाफ का वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

वहीं सीएचसी के स्टाफ की हाजिरी के सत्यापन को लेकर जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ में करीब साठ से अधिक चिकित्सक व फार्मासिस्ट समेत अन्य स्टाफ का वेतन भी फंसा हुआ है। रही बात सीएचसी के स्टाफ के वेतन की तो इसके लिए बॉयोमेट्रिक मशीन से स्टाफ की हाजिरी के सत्यापन के बाद वेतन रिलीज करा दिया जाएगा।डॉ. तरन्नुम रजा, सीएमओ, जिला संभल।सीएचसी पर लगी बॉयोमेट्रिक मशीन से स्टाफ की हाजिरी का सत्यापन कराए जाने के लिए सीएमओ से कहा गया है। वहीं पीएचसी पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी मशीन नहीं लगी है, तो पीएचसी के स्टाफ का वेतन रोकने का कोई औचित्य नहीं हैं।

विज्ञापन
Salary of 28 PHC staff stuck in verification of biometric attendance of CHC

विस्तार

सीएचसी की बायोमेट्रिक हाजिरी के सत्यापन में फंसा 28 पीएचसी के स्टाफ का वेतन
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। सीएचसी में तैनात स्टाफ की बायोमेट्रिक मशीन से होने वाली हाजिरी के सत्यापन को लेकर पीएचसी के स्टाफ का भी एक माह का वेतन फंसा हुआ है। ऐसे में जिले भर की पीएचसी में तैनात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को अपने एक माह के वेतन का इंतजार है।
बीते माह जुलाई 2022 में डीएम के निर्देश पर जिलेभर के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात सवा दो सौ मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की हाजिरी के लिए बॉयोमेट्रिक मशीन लगवाई गई है। स्टाफ का माह अगस्त का वेतन बॉयोमेट्रिक मशीन में लगाई गई हाजिरी के आधार पर ही निकलना था। बीच में कुछ सीएचसी में लगी बॉयोमेट्रिक मशीन कुछ दिन खराब भी रहीं। यह मशीनें बाद में ठीक करा ली गईं। अब जिला प्रशासन व विभागीय अफसरों के निर्देश पर बॉयोमेट्रिक मशीन से लगाई गई हाजिरी के अनुसार ही स्टाफ का वेतन बनना था। इसको लेकर अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है और सीएचसी के मेडिकल स्टाफ में चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ में पैरा मेडिकल में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एलटी, वार्ड ब्याय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि का वेतन नहीं मिल सका है। वहीं सीएचसी के स्टाफ की हाजिरी के सत्यापन को लेकर जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ में करीब साठ से अधिक चिकित्सक व फार्मासिस्ट समेत अन्य स्टाफ का वेतन भी फंसा हुआ है। अब इसमें खास बात यह है कि जिले भर की पीएचसी पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगी ही नहीं है। बावजूद इसके अभी तक पीएचसी के स्टाफ को भी वेतन नसीब नहीं हो सका है। पीएचसी के स्टाफ का कहना है कि पीएचसी पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगी ही नहीं है, फिर भी स्टाफ का वेतन निकाला ही नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

संबंधित लिपिक को पीएचसी स्टाफ का वेतन जल्द ही बनाकर रिलीज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। रही बात सीएचसी के स्टाफ के वेतन की तो इसके लिए बॉयोमेट्रिक मशीन से स्टाफ की हाजिरी के सत्यापन के बाद वेतन रिलीज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. तरन्नुम रजा, सीएमओ, जिला संभल।
सीएचसी पर लगी बॉयोमेट्रिक मशीन से स्टाफ की हाजिरी का सत्यापन कराए जाने के लिए सीएमओ से कहा गया है। एमओआईसी की ओर से स्टाफ की उपस्थिति का सही प्रमाण भेजे जाने पर वेतन रिलीज कराया जाएगा। वहीं पीएचसी पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी मशीन नहीं लगी है, तो पीएचसी के स्टाफ का वेतन रोकने का कोई औचित्य नहीं हैं। पीएचसी के स्टाफ का वेतन रिलीज कराए जाने के लिए सीएमओ से कहा जाएगा।
मनीष बंसल, डीएम, जिला संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed