फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sadhwi prachi speach on cab in chandausi

नागरिकता बिल का विरोध करने वाले देशभक्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
sadhwi prachi speach on cab in chandausi
चंदौसी में पत्रकारों से बात करती साध्वी प्राची। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत हर देशभक्त कर रहा है लेकिन जो देशभक्त नहीं है, वही इस बिल का विरोध कर रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित संत सम्मेलन में भाग लेने जाते समय विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची चंदौसी में भाजपा नेता मुकेश सोम के आवास पर रुकीं।
विज्ञापन

यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि भाजपा की सरकार अच्छे एवं देश हित के कार्य कर रही है। जिसमें आर्टिकल 370 का हटाना, तीन तलाक और अब नागरिकता संशोधन बिल शामिल है।
विज्ञापन

पूरा देश इस नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत कर रहा है। जो देशभक्त नहीं है, वह इसका विरोध कर रहे हैं। अब जनसंख्या नियंत्रण कानून पास होना चाहिए। विहिप भी इस कानून के इंतजार में है। जिन के पास दो से ज्यादा बच्चे हों, उनकी सभी सरकारी सुविधाओं को बंद कर देना चाहिए। मोदी सरकार ने सभी ऐतिहासिक बिल पास करके विपक्षियों को बिल में घुसने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed