फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sabjiyoan ke raja ko kam rete ka jhatka

सीजन के शुरू में ही सब्जियों के ‘राजा’ को कम रेट का ‘झटका’

Mon, 06 Feb 2017 02:25 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 06 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
sabjiyoan ke raja ko kam rete ka jhatka
दुकान में रखा नया आलू। - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में जो आलू 550 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। उसका रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल है। भाव में तेजी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को सीजन की शुरूआत में ही तगड़ा झटका लग रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली की आजादपुर मंडी में रोजाना करीब 125 गाड़ी आलू यूपी, पंजाब, हरियाणा से पहुंच रहा है, जबकि औसतन 90-100 गाड़ी की खपत है। दिल्ली के कारोबारियों के मुताबिक आलू बीते वर्ष के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत ज्यादा है। खपत में पांच प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा नहीं हो सका है। इफरात में आलू होने की वजह से दाम बढ़ने के आसार कम हैं। फर्रुखाबाद और आगरा के बाद आलू के उत्पादन में संभल क्षेत्र का ही नाम है। आजादपुर मंडी में 125 गाड़ी नए आलू की आवक प्रतिदिन हो रही है। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा आलू संभल क्षेत्र का है।
विज्ञापन

दो चार गाड़ी हापुड और तीन चार गाड़ी आगरा क्षेत्र से पहुंच रही हैं। शेष आलू पंजाब और हरियाणा का है। पंजाब हरियाणा के मुकाबले संभल का आलू महंगा है। कारोबारियों ने बताया कि आजादपुर मंडी में पंजाब और हरियाणा के आलू का भाव 180 से 210 रुपये प्रति बोरी (क्विंटल) है जबकि संभल के आलू का भाव 250-300 रुपये प्रति बोरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादपुर दिल्ली मंडी के प्रमुख आढ़ती उमेश कुमार ने बताया कि पंजाब और हरियाणा का आलू अभी खत्म नहीं हुआ है। पंजाब का जो आलू नवंबर में आना शुरू हुआ था वह मंडी में मई, जून तक आने के आसार हैं, जबकि हरियाणा का आलू भी बड़ी बंपर पैदावार के साथ मंडी में आ रहा है। इसी बीच यूपी के संभल से नए आलू पुखराज की दमदार आवक शुरू हुई है।

नतीजा यह है कि मंडी में भाव घटा हुआ है। डिमांड से अधिक माल होने का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली मंडी दूसरे प्रमुख आढ़ती मुकेश कुमार ने बताया कि आलू का भाव खपत और उत्पादन पर निर्भर है। इस बार 35 प्रतिशत आलू बीते वर्ष से अधिक है। पश्चिमी बंगाल में तो गत वर्ष का आलू पड़ा हुआ है। नतीजा यह है कि आलू के भाव बढ़ने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मेरठ के आढ़ती अंबुज शर्मा ने कहा कि आलू को लेकर भविष्य ठीक नजर नहीं आ रहा है। हम वेट एंट वॉच की स्थिति में हैं।       


भंडारण शुरू होने पर बढ़ सकते हैं आलू के भाव
संभल। अधिकतर किसान मैंथा के लिए खेत खाली करना चाहते हैं और इसीलिए आलू खोदा जा रहा है। मंडी में ज्यादा आलू पहुंचने की वजह से आलू के भाव घटा है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष आलू 100 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता है। मुरादाबाद के आढ़ती दिलशाद का कहना है कि 15 फरवरी से कोल्ड स्टोरेज भंडारण के लिए खुलेंगे। उसके बाद बाजार भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed