फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rupkishore murdered due to illicit relations

अवैध संबंधों के चलते की गई रूपकिशोर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rupkishore murdered due to illicit relations
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव कलहा में 25 अप्रैल को खेत की सिंचाई कर रहे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक एक हत्यारोपी की शादीशुदा बहन से बात करता था। इसलिए उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन

गांव कलहा के जंगल में बीते 24 अप्रैल की शाम युवक रूपकिशोर का शव पेड़ लटका मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया आरोपी धर्मेंद्र सिंह की बहन से रूपकिशोर के अवैध संबंध थे। बहन की शादी होने के बाद भी रूपकिशोर बात करता था। समाज में बदनामी हो रही थी। 24 अप्रैल की शाम रूपकिशोर अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। उसी समय उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रूपकिशोर की गला घोंट हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ पर लटका दिया। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को 25 अप्रैल को हुई थी। परिजनों की तहरीर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

घटना के एक माह बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर उधरनपुर अजमतनगर के पास यादव होटल से हत्यारोपी धर्मेंद्र व जगपाल निवासी गांव कलहा को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed