{"_id":"644d78776099fa5df907c9f6","slug":"ruckus-erupted-over-secretarys-arbitrariness-in-making-proposals-for-development-sambhal-news-c-15-1-130519-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विकास के प्रस्ताव बनाने में सचिव की मनमानी पर भड़के प्रधान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विकास के प्रस्ताव बनाने में सचिव की मनमानी पर भड़के प्रधान, हंगामा
Sun, 30 Apr 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायतरीन। विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने में सचिव की मनमानी से प्रधान प्रस्तुतिकरण के दौरान ब्लॉक सभागार में भड़क गए, जिससे हंगामा हुआ। खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने इस मामले में हस्तक्षेप करते प्रधान को शांत कराया और सचिव को दोबारा कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैजना में ओडीएफ प्लस के तहत विकास कार्यों की योजना बनाकर उसका शनिवार को प्रस्तुतिकरण किया जाना था। पवांसा ब्लॉक के सभागार में प्रस्तुतिकरण के दौरान सचिव के साथ प्रधान व अन्य लोग भी थे। प्रधान ने आरोप लगाया कि सचिव ने कार्ययोजना बनाने में मनमानी की है। हमें कोई जानकारी नही दी गई। हंगामा हुआ तो खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने हस्तक्षेप किया। बोले कि सचिव सोमवार को इसकी फिर से कार्य योजना तैयार करके प्रस्तुतिकरण के लिए लाएं। इस दौरान अंकित गौतम, वरन सिंह, पंकज कुमार, रामतौर गौतम, नवनीत कुमार मिश्रा, अजीत सिंह, ओमेंद्र सिंह, उपासना चौधरी, जसवंत सिंह आदि रहे।