{"_id":"66c92cb9b697ec434e016a34","slug":"ruckus-among-family-members-over-arrest-of-murderers-chased-away-by-police-sambhal-news-c-204-1-chn1002-112711-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हत्यारोपियों की गिरफ्तार को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हत्यारोपियों की गिरफ्तार को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
Sat, 24 Aug 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
धनारी। गौरीपुरा गांव के भगवान सिंह के हत्यारों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। गुस्साए परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर थाने की ओर पहुंचे और प्रदर्शन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने खदेड़ दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर शिथिलता बरत रही है। सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर मृतक की पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ का कहना है कि अभी तक महिला ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। लिहाजा उससे पूछताछ लगातार जारी है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव गौरीपुरा के भगवान सिंह की बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुंह पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता कालीचरन ने बेटे की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो ग्रामीण शव रखकर जाम लगाना चाहते थे। पुलिस ने इरादे समझते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद शव को गांव भेजा गया। जहां पुलिस की कड़ी निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ दीपक कुमार ने परिजनों से वार्ता कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।