फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   RSM College Dhampur won the match by one run

आरएसएम कॉलेज धामपुर ने एक रन से जीता मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
RSM College Dhampur won the match by one run
चंदौसी (संभल)। एसएम कॉलेज द्वारा पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को एसएम कॉलेज चंदौसी व आरएसएम कॉलेज धामपुर के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

धामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच 30 ओवरों का था। जिसमें धामपुर के बल्लेबाज 27 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। जिसमें धामपुर के अभिषेक 65 व शुभम ने 30 रनों का योगदान दिया। जबकि चंदौसी के प्रियांशु ने चार व दिलीप ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएम कॉलेज चंदौसी की टीम 10 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। जिसमें चंदौसी के मयंक ने 85 रन, आराध्या ने 49 रनों का सहयोग दिया। आरएसएम कॉलेज धामपुर ने रोमांचक मुकाबला मात्र एक रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम राजपाल सिंह ने विजेता आरएसएम कॉलेज धामपुर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हेमंत कुमार सक्सेना, सुशील कुमार लच्छी, डा. दीप श्रीवास्तव, डा. जितेंद्र कुमार, डा. एके सिंह, डा. दीपिका दयालु, डा. राकेश मौर्य, डा. अनिल कटियार, डा. कमलकांत, जीरुल हक, डा. अरविंद बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed