फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route divert from today in the district for the last Monday of Sawan

सावन के आखिरी सोमवार के लिए जिले में आज से रूट डायवर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Route divert from today in the district for the last Monday of Sawan
सावन के आखिरी सोमवार के लिए जिले में आज से रूट डायवर्ट
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। सावन का चौथा सोमवार आ रहा है। गंगाजल व कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओें के लिए सुरक्षा के लिहाज से संभल जिले में शनिवार से रूट डायवर्ट रहेगा। यह रूट डायवर्ट शनिवार को सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। डायवर्जन प्लान लागू कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। ट्रक, रोडवेज बस, निजी बस व अन्य भारी वाहनों पर डायवर्जन प्लान के हिसाब से भेजा जाएगा। इमरजेंसी के कारण एंबुलेंस को इस श्रेणी से बाहर रखा जाएगा।

सावन माह में प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार किया है। अब सावन का आखिरी चौथे सोमवार यानी अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक होगा। आखिरी सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रहने का अनुमान है। चौथे सोमवार के लिए संभल जिले में शनिवार छह अगस्त की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट प्लान लागू हो जाएगा। मुरादाबाद चंदौसी की ओर से अलीगढ़, आगरा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चंदौसी से चौधरी सराय चौकी से खिरनी तिराहा, गवां, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा। बदायूं इस्लामनगर बहजोई से अलीगढ़, आगरा जाने वाले वाहनों को बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिकटा रोड से रजपुरा से नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed