फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route diversion plan will be applicable from six o'clock in the morning of counting of votes

Sambhal News: मतगणना के सुबह छह बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Route diversion plan will be applicable from six o'clock in the morning of counting of votes
चंदौसी। निकाय चुनाव के मतदान के बाद जिले में 13 मई शनिवार को मतगणना होनी है। संभल चंदौसी, बबराला में मतगणना स्थल की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग सुबह छह बजे से परिवर्तित रहेगा। ऐसे में देखभाल कर निकले, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़ेे।
विज्ञापन

चंदौसी मंडी समिति में नगर पालिका चंदौसी, बहजोई, नगर पंचायत नरौली, संभल मंडी समिति में नगर पालिका संभल, नगर पंचायत सिरसी, बबराला मंडी समिति में नगर पंचायत गुन्नौर, बबराला, व सिरसी की मतगणना होगी। मतगणना वाले दिन 13 मई शनिवार को सुबह छह से रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। बबराला, चंदौसी, संभल में मतगणना स्थल की ओर जाने वाले वालों वाहनों का मार्ग बदल गया है।
विज्ञापन


संभल में रूट डायवर्जन की स्थिति:
हसनपुर सैदनंगली की ओर से आने वाला यातायात खग्गूपुरा बाइपास तिराहे से डायवर्ट होकर वाजिदपुरम बाइपास मुरादाबाद संभल रोड होकर आवागमन करेगा। चौधरी सराय चौराहे से सभी प्रकार के वाह संभल गल्ला मंडी ओर जाने पर रोक रहेगी। पूरा यातायात गवां रोड अनूपशहर होकर आवागमन करे। बहजोई- चंदौसी की ओर से सैदनंगली, गजरौला की ओर जाने वाले यातायात को वाजिदपुरम बाइपास से खग्गूपुरा बाइपास हसनपुर रोड होकर भेजा जाएगा। - चौधरी सराय से दिल्ली, दरवाजा चौराहे तक सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी में रूट डायवर्जन की स्थिति: डबल फाटक चंदौसी से धन्नूमल तिराहा बाइपास तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। चंदौसी से मुरादाबाद, बदायूं, बहजोई की ओर जाने वाला यातायात मौलागढ़ पुलिया से संभल तिराहा, सिम्स कॉलेज बाइपास तिराहा से होकर आवागमन करेगा। रेलवे फाटक 36बी सिपाही लाल पैट्रोल पंप से बदायूं चुंगी होकर आवागमन करेंगे।


बबराला में रूट डायवर्जन की स्थिति:
इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर की ओर जाने वाला समस्त यातायात रोड के दाहिनी साइड पर वनवे पर आवागमन करेगा। मतगणना स्थल पर मंडी वाली रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article