{"_id":"60ff09c38ebc3e670211d69b","slug":"rotten-body-found-on-the-side-of-the-highway-babrala-news-mbd3971143197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर हाईवे किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में सड़ा गला शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली है।
सोमवार को थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमतनगर की नई बस्ती बस स्टैंड निवासी महीपाल सिंह हाईवे किनारे जा रहे थे। उन्हें थाने से करीब 500 मीटर दूर और हाईवे किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा दिखाई दिया।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव कई दिन पुराना है। शव बुरी तरह से सड़ व गल चुका है। दाहिने हाथ में लाल रंग का ब्रासलेट व बाजू में मटमेला कपड़ा बंधा हुआ था। शव अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक ने बताया कि अज्ञात अर्धनग्न शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। अज्ञात शव की सूचना सभी थाना प्रभारियों को भेज दी है।