{"_id":"6578c1a7f9dd16e07c0a7a77","slug":"roseways-operator-beats-up-disabled-couple-and-throws-them-off-the-bus-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-5308-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोजवेज परिचालक ने दिव्यांग दंपती को पीटकर बस से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोजवेज परिचालक ने दिव्यांग दंपती को पीटकर बस से उतारा
Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बदायूं जनपद अंतर्गत बिल्सी कोतवाली के गांव निरंजनपुर निवासी दिव्यांग सुभाष व उनकी पत्नी ने रोडवेज परिचालक पर मारपीट कर बस से धक्का देकर बस से उतारने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि परिचालक ने दंपती पर पैसों का बैग छीनने का आरोप लगाया है।
बिल्सी कोतवाली इलाके के गांव निरंजनपुर निवासी सुभाष और उनकी पत्नी सीमा दाेनों ही पैर से दिव्यांग है। मंगलवार को दंपती थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव आलमपुर कुदैया निवासी अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके साढ़ू का बेटा विशाल उन्हें चंदौसी रोडवेस बस स्टैंड पर छोड़ने आया था। दंपती पीतलनगरी डिपो की बस में चढ़े तो परिचालक ने सीट न होने की बात कहते हुए उन्हें बस से उतरने को कहा, जबकि बस में बैठने के लिए सीट खाली थीं। इस बात पर दंपती और परिचालक में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि परिचालक ने दंपती के साथ मारपीट कर दी और उन्हें धक्का देकर बस से नीचे उतार दिया। जिस पर दंपती रिश्तेदार के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर दी। बाद में परिचालक अनुकूल कुमार भी कोतवाली पहुंच गया गया और उन्होंने दंपती पर रुपयों को बैग छीनने का आरोप लगाया। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।