फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roof of house collapsed due to rain, three sisters buried, hospital admitted

बारिश के चलते मकान की छत गिरी, तीन बहनें दबीं, अस्पताल भर्ती कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roof of house collapsed due to rain, three sisters buried, hospital admitted
संभल/मढ़न। तेज बारिश के कारण एक ग्रामीण के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इसमें तीन बच्चे दब गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान चीखपुकार मची रही। किसी तरह मलबे से निकले बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार है।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी हरकिशोर पुत्र लेखराज सिंह के मकान की कच्ची छत गुरुवार की सुबह 6 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई।
इसमें ग्रामीण की बेटी त्रिवेत्ती (14), मंजू (11) व मनीषा (7) वर्ष दबकर घायल हो गई हैं। छत गिरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह मलबा हटाया गया और घायल बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल बहनों को लेकर संभल के जिला अस्पताल पहुंची जहां उपचार किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसका मकान कच्चा है और छत बांस बल्ली डालकर बना ली थी। दो दिन से बारिश हो रही थी। बुधवार की देर रात तेज बारिश हुई और छत पर अधिक नमी हो गई। इसी के चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवासीय योजना के आवेदन के बाद भी नहीं मिला लाभ
संभल। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूर है। किसी तरह परिवार की गुजर कर रहा है। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका भी अब तक लाभ नहीं मिला। इसलिए कच्चे मकान में बांस बल्ली के सहारे ही छत डाल ली थी। अब वह सहारा भी छिन गया।

घायल बहनों को अस्पताल ले जाने वाली एक एंबुलेंस खराब हुई
संभल। गांव गुमसानी में छत के नीचे दबकर घायल हुईं बहनों को तत्काल उपचार नहीं मिल सका। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को लेकर चली तो गांव गुमसानी बस अड्डे पर जाकर खराब हो गई। इसके चलते घायलों को एक घंटे तक दूसरी एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इससे ग्रामीणों में रोष नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed