फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways hit two brothers riding a scooter, one died

Sambhal News: रोडवेज ने स्कूटी सवार दो भाइयों को टक्कर मारी, एक की मौत

Fri, 04 Oct 2024 06:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways hit two brothers riding a scooter, one died
गुन्नौर (संभल)। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आ रहे बदायूं जनपद के दो भाइयों की स्कूटी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें भसराला के आसिव उर्फ मुन्ना (26) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। बदायूं मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना ककराला के गांव भसराला निवासी आसिव और कासिम दोनों भाई दिल्ली के खजूरी में सिलाई का काम करते थे। पांच अक्तूबर को परिवार में चचेरी बहन की शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए दोनों भाई स्कूटी से गांव आ रहे थे। बुधवार की देर रात दोनों भाई नरौरा रोड पर कुम्हाराें वाली पुलिया के समीप पहुंचे। उसी समय बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस से दोनाें को गुन्नौर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद आसिव को मृत घोषित कर दिया। जबकि कासिम को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक अविवाहित था। युवक की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed